कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2018

पंडित एन एम् श्रीमाली जी के अनुसार वर्ष  2018 कन्या राशि के जातकों के लिए ख़ूबसूरत रहने वाला है। आप कई सारे सकारात्मक बदलावों को महसूस करेंगे। साल 2018 में आपकी ज़िन्दगी भी एक नए रास्ते पर जाते हुए नज़र आएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके हिसाब से ही आपकी ज़िन्दगी गुज़रने वाली है। कड़ी मेहनत की बदौलत आप बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
 वर्ष के प्रारम्भ से ही कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मिश्रित फल देने वाला साबित होगा। बुध का पंचमेश से संबंध होने के कारण संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। प्रतियागी क्षेत्रों में सफलता होगी। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति कठिन प्रयासों के बाद होगी। कला, शिक्षा, फिल्म निर्माण के कार्यों उत्पान के संबंधित कार्यों में छोटी-छोटी रूकावटें हो सकती हैं। सेहत प्रारम्भिक दिनों में अच्छी साबित होगी, किन्तु माह अप्रैल से वर्ष के मध्य में सेहत में नरमी के आसार हैं। निकट व्यक्तियों से अचानक ही विरोध उत्पन्न हो सकता है। मन व वाणी का संयम आवश्य है। वर्ष के अंत मे सेवा व कार्य क्षेत्रों में तथा नए अवसरों की तलाश में सफलताएं प्राप्त होगी। आपके विवेक का स्तर उच्च होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो को मूर्तरूप देने मे सफलता प्राप्त होगी। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। हालाँकि आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता के संकेत दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं 2018 में आपके सितारे क्या कहते हैं...

आप और आपका पारिवारिक जीवन :-
फलादेश 2018 के अनुसार पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग हर मोड़ पर मिलेगा परिवार के सदस्यों तथा सगे सम्बन्धियों के साथ रिश्तो में कुछ कड़वाहट होगी। वैचारिक मतभेद होने से तो कोई रोक नहीं सकता। बच्चों को आपके लाड़-प्यार की ज़रूरत होगी। स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण बच्चे परेशान हो सकते हैं। सामाजिक दायरे बढ़ाने के लिए कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। काम की अधिकता के कारण आप थोड़े समय के लिए परेशान हो सकते हैं, हालाँकि दोस्तों और परिवार के साथ ख़ूबसूरत पल बिताने में सफल रहेंगे।चतुर्थ भाव में शनि के होने से माता के साथ रिश्तों में भी दरार आ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद संभव है। इस विवाद में आपको हानि हो सकती है। इसी कारण घर तक छोड़ने की नौबत आ सकती है परन्तु यदि आप न्याय के रास्ते पर रहेंगे तो आपकी जीत होगी अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। पिता के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य बना रहेगा।परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों की एक-दूसरे से मुलाक़ात संभव है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन ख़त्म होगी और उनके बीच प्यार बढ़ेगा। इस दौरान परमार्थ की ओर आपका झुकाव होगा और घर पर धार्मिक कार्यों का भी आयोजन होगा।

स्वास्थ्य :-
 इस वर्ष स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा यदि शनि की दशा या अन्तर्दशा चल रही है तो निश्चित ही बीमार होंगे और आपकी परेशानी बढ़ेगी। पेट सम्बन्धी शिकायत हो सकती है।भविष्यफल 2018 के अनुसार यदि कन्या राशि के जातकों की सेहत की बात करें तो इस साल के सभी काम एक तरफ़ और सेहत की देखभाल एक तरफ़ होना चाहिए साल 2018 के मध्य में आप में जोश और उत्साह की कमी रहेगी और काम में मन भी नहीं लगेगा। 
स्नायु सम्बन्धी परेशानी से इंकार नहीं कर सकते। कमर तथा जंघा में दर्द की शिकायत हो सकती है। योग तथा स्वस्थ्य आहार के शरण में जाकर इन परेशानी से बच सकते है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान  दे। और नियमित रूप से व्यायाम करें। इसके अलावा योग और ध्यान भी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति :-
 कन्या राशि वालों इस साल आर्थिक मामलों में आपको अनुकूलता मिलती रहेगी। सितम्बर 2018 तक गुरु का सीधा सम्बंध धन भाव से बन रहा है यानी गुरु आपके धन भाव में स्थित हैं जो आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाने का संकेत कर रहे हैं।विदेश की यात्रा सुखःद रहेगी और इस दौरान आपको कई सुनहरे मौक़े भी मिलेंगे। पैसे बचाने में आप सफल रहेंगे, लेकिन जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा। वहीं साल की मध्यावधि में परिवार के साथ सैर-सपाटे पर जाने की योजना बन सकती है।प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते है तथा उससे धन कमा भी सकते है। घर में कोई शुभ कार्यो में खर्च हो सकता है। नए साल में वाहन खरीदने का योग है। यदि गुरु ग्रह की दशा चल रही है तो वाहन खरीद सकते है।  बृहस्पति आपके कर्म स्थान पर दृष्टि डाल रहे हैं अत: काम धंधा बढ़िया चलेगा फ़लस्वरूप लाभ का मिलना स्वाभाविक है। क्योंकि सितम्बर तक गुरु आपके धन स्थान पर है जो अच्छी बचत का संकेतक है। गुरु आपका चतुर्थेश भी है अत: यदि आप कोई आर्थिक निवेश करना चाहेंगे तो भी आपको अनुकूलता मिलेगी ऐसा संकेत ग्रह गोचर कर रहे हैं। सितम्बर के बाद गुरु की दृष्टि लाभ भाव पर होगी यह भी एक अच्छी स्थिति है। यानी कुल मिलाकर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहने वाला है।

करियर की स्थिति :-
 आपके लिए यह साल व्यापारिक व व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है अतः आप दिलखोलकर कार्य करे। पत्रकारिता तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को इस वर्ष लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। बृहस्पति की कर्म स्थान पर दृष्टि के कारण आपके काम पूरे भी होंगे और अच्छे परिणाम भी देंगे |इस साल आपको नौकरी में नये मौके प्राप्त होंगे। यदि नौकरी की तलाश में है तो यह बहुत अच्छा अवसर है आपको नई नौकरी मिल सकती है और यह योग अक्टूबर से पहले तक बना है अतः नौकरी के लिए तन मन और धन लगा दीजिये सफलता आपके हाथो में होगा। यदि नौकरी बदलने का मन है तो बदल सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है। वहीं कन्या राशि के जातक कई बार मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य बनाए रखें और अपने मार्ग से ना भटकें। जल्द ही समय आपके अनुकूल हो जाएगा। शनि व गुरु दोनों की कर्म स्थान पर दृष्टि के कारण आप नई योजनाओं पर कार्य करेंगे और सफल भी रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
प्रेम सम्बन्ध :-
नए साल में प्रेम भाव का स्वामी दूसरे तथा तीसरे भाव में रहेगा अतः प्रेम के मामले में यह वर्ष सामान्य रहेगा। साथी के साथ मतभेद होने की संभावना नज़र आ रही है। ग़लतफ़हमियों के कारण पार्टनर से अलगाव भी हो सकता है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।  अपनी वाणी पर संयम रखे यह आपके लिए बेहतर रहेगा।अपने ग़ुस्से को कंट्रोल करना सीखें और शक़-संदेह करने से बचें। साथी से बातचीत के दौरान धैर्य रखें और शांति से बात करें। वैसे ऐसी स्थिति ज़्यादा समय तक नहीं रहने वाली है। यदि उम्र विवाह की हो चली है तो उस मामले में सितम्बर के बाद की गई पहल रंग लाएगी। वर्षांत में प्रेम सगाई व विवाह के सुंदर योग निर्मित हो रहे हैं। अगर आप अविवाहित हैं और कोई आपको भा गया है तो आप उसे प्रपोज़ कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आपको सकारात्मक जवाब भी मिलेगा।
यौन सम्बन्ध :-
इस साल आप यौन सुख का पूरा आनंद ले सकेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु विचारो की लड़ाई के कारण दूरिया भी बढ़ सकती है अब आप पर निर्भर करता है कि आप कितना सामंजस्य बनाकर चलते है। कार्य के बोझ के कारण कभी-कभी निराश होना पड़ेगा। अवैध सम्बन्धो से बचना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा | 
क्या करे और क्या ना करे :-
साल 2018 में ग्रहों के बुरे प्रभाव और भाग्योदय के लिए नीचे लिखे उपाय करें।
राहु यन्त्र पेंडेंट धारण करे और उसके बीज मंत्र का नियमित रूप से जप करें।
- ज़रुरतमंदों को रंगीन कंबल दान करें।
- शनिवार या मंगलवार को हनुमान मंदिर में पताका (झंडा) चढ़ाएँ या लगाकर आएँ।
भावना में आकर फिजूल खर्च न करें।
- यात्रा में सावधानी बरते अच्छा रहेगा
- नियमित रूप से सम्पूर्ण वर्ष परद हनुमान के सामने बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा और यदि शारीरिक कष्ट है तो बजरंगबाण का पाठ करें।
- सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं व ग़रीबों की मदद करें। साथ ही भगवान् गणेश की आराधना करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2018

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2018