कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2018
पंडित एन एम् श्रीमाली जी के अनुसार वर्ष 2018 कन्या राशि के जातकों के लिए ख़ूबसूरत रहने वाला है। आप कई सारे सकारात्मक बदलावों को महसूस करेंगे। साल 2018 में आपकी ज़िन्दगी भी एक नए रास्ते पर जाते हुए नज़र आएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके हिसाब से ही आपकी ज़िन्दगी गुज़रने वाली है। कड़ी मेहनत की बदौलत आप बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे। वर्ष के प्रारम्भ से ही कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मिश्रित फल देने वाला साबित होगा। बुध का पंचमेश से संबंध होने के कारण संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। प्रतियागी क्षेत्रों में सफलता होगी। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति कठिन प्रयासों के बाद होगी। कला, शिक्षा, फिल्म निर्माण के कार्यों उत्पान के संबंधित कार्यों में छोटी-छोटी रूकावटें हो सकती हैं। सेहत प्रारम्भिक दिनों में अच्छी साबित होगी, किन्तु माह अप्रैल से वर्ष के मध्य में सेहत में नरमी के आसार हैं। निकट व्यक्तियों से अचानक ही विरोध उत्पन्न हो सकता है। मन व वाणी का संयम आवश्य है। वर्ष के अंत मे सेवा व कार्य क्षेत्रों में तथा नए अवसरों की तलाश में...