मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2018


 क,कि,कु,घ,च,के,ह


आइये जानते है नववर्ष 2018 में पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार  मिथुन राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नव वर्ष की शुरूआत में गुरु तुला राशि होगा उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा। शनिदेव सम्पूर्ण वर्ष धनु राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। तीव्रगामी ग्रह मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में रहेगा। इसके बाद नवंबर 2018 तक मकर में रहकर 22 दिसम्बर को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।

उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में संचार करेगा। और उसका प्रभाव अल्पकाल के लिए ही सही आपके ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। 
आप और आपका पारिवारिक जीवन (Family Life)

इस साल आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पति एवं पत्नी के रिश्तो में मजबूती आएगी। परन्तु ये न सोचे की केवल प्यार ही प्यार होगा आपसी मनमुटाव भी होगा।  साल का अधिकाँश समय  आप लोग एक साथ व्यतीत करेंगे। दांपत्यजीवन को सुखी बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की बातों को अहमियत देना सीखे। नकारात्मक सोच से दूर रहे | माता के साथ आपके सम्बंध और अधिक मजबूत होंगे | परन्तु पिता के साथ सम्बन्ध में उतर चढाव संभव है | किन्तु अंत में वो आपको समझेंगे | भाई बहनो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | 

स्वास्थ्य (Health)

 यह वर्ष  स्वास्थ्य की दृष्टि से उतर चढाव वाला हो सकता है | अगर स्वास्थ्य में लापरवाही की गयी तो लम्बी बीमारी से भी ग्रसित  है | वर्ष के मध्य में पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी | जो अगस्त तक समाप्त  जाएगी | माता पिता में से माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे उनके शरीर के नाभि के नीचे वाले भाग में कोई बड़ी तकलीफ हो सकती है | अतः आप अपने स्वास्थ पर अवश्य ध्यान दे दिखाने में आलस्य न करे नहीं तो जानलेवा भी हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
यदि शनि या मंगल की अंतरदशा और महादशा चल रही हो तो इस साल ज़्यादा सतर्क रहना चाहिए। लिवर और गुप्तांगो में  कुछ परेशानी हो सकती है। शरीर का कोई भाग विकसित (बढ़) होकर परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपको शल्य चिकित्सा की भी जरुरत पड़ सकता है ।
कन्धा, पीठ और कमर दर्द से भी कुछ  परेशानी हो सकती है। नियमित योग एवं ध्यान करे इससे स्वास्थ्य लाभ होगा | 

आर्थिक स्थिति (Wealth)

धन-संपत्ति के मामलो में यह साल आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी अपेक्षाओं से अधिक लाभ प्राप्त होगा | वर्ष के मध्य में धन सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है | परन्तु वर्ष के अंत में आपको विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है |
इस वर्ष राहु ग्रह आपके लग्न भाव में पुरे वर्ष रहेगा। अतः धन का निवेश थोड़ा सोच समझ कर ही करे अन्यथा राहु आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है | सूझ बुझ से किये गए निर्णय आपको दूरगामी लाभदायक परिणाम देंगे | 
आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी | अधिक धन प्राप्ति का लालच आपको नुकसानदायक भी हो सकता है अतः धैर्य के साथ धन का आदान प्रदान करे | 

करियर की स्थिति 

आने वाले नव वर्ष में आपके कर्म भाव का स्वामी वृहस्पति सितम्बर तक पंचम स्थान में रहेगा और उसके बाद अक्टूबर से छठे भाव जाएंगे। गुरु की दृष्टि कर्म भाव पर रहेगी अतः सितम्बर के बाद जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे है उन्हें नौकरी मिल जायेगी | किन्तु नौकरी में आपको कठिन परिश्रम से कार्य करना पड़ेगा हो सकता है की आपको नौकरी के बाद भी कार्य करना पड़े किन्तु घबराने की आवश्यकता नहीं है कुछ समय बाद सब कुछ आपके अनुकूल हो जायेगा | 
व्यवसायी के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहेगा ब्याज से लाभ हो सकता है। साझेदारी में काम करने से आपको लाभ मिल सकता है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन का लाभ होने वाला है। बीच-बीच में कभी कभी परेशानी भी आ सकती है आपसी विवाद भी हो सकता है परन्तु घबराने की जरुरत नहीं है। धैर्य से काम ले सब ठीक हो जाएगा।
जो लोग वक़ालत के क्षेत्र में कार्य कर रहे है उनके लिए यह साल बहुत अच्छा है। डॉक्टर, शिक्षा तथा मैनेंजमेंट के क्षेत्र से जुड़े हैं या इससे संबंधित क्षेत्र में आपका पैसा लगा है तो ठीक-ठाक आमदनी होने की सम्भावना है।

प्रेम-संबंध (Love Life )

मिथुन राशि के व्यक्ति खुशमिजाज होते है। यह वर्ष इनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी  इच्छा  पूरी होने वाली है।यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने प्रेमी से आप पूरी तरह से  सुख मिलने वाला है।  यदि शादी करना चाहते है तो आप परिवार में शादी की बात आप सबके सामने रख सकेंगे। इसलिए अपने प्यार का इज़हार करने में कतराएँ नहीं।  यदि आप शादीशुदा हैं तो पत्नी से उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी | पत्नी को समर्पित भाव से प्यार दे तो सभी समस्याएं अपने आप ही ख़त्म हो जायेगी | जीवन साथी की भावनाओ का पूरा सम्मान करे | वर्ष के अंत का समय आपके सम्बन्धो के लिए थोड़ा नाजुक रहेगा | धैर्य रखने से वह समय भी निकल जाएगा अन्यथा अपने साथी का साथ गवा भी सकते है | 

यौन-संबंध (Sex Life)

इस वर्ष आप यौन सुख का  भरपूर आनंद लेंगे।  हालांकि आप हमेशा सेक्स के सम्बन्ध में सोचते रहते होंगे।  वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती है आपको उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। जीवनसाथी का सुख आपको मिलते रहेगा। पहले आप पहले आप में समय न गवाए।
राहु केतु के स्थान परिवर्तन होने से केतु आपके आठवें घर में रहेगा और वहाँ से बारहवे भाव को देखेगा यही कारण है की सेक्स के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। केतु के कारण आपको यौन सम्बन्धी समस्या भी हो सकती है । महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी परेशानी हो सकती है परन्तु शारीरिक संबंध स्थापित करने में यह पक्ष बाधक नहीं होगा। अवैध संबंधों से बचे यह बिमारी दे सकता है या अन्य (सामाजिक, पारिवारिक) परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

क्या करें क्या न करें (What to do or not )

सर्वप्रथम आप अपना लक्ष्य निर्धारित करे सफलता आपके पास होगी।
अपने  आत्मविश्वास को बढ़ने के लिए ॐ का उच्चारण करे | 
धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी गणेश चौकी स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करे | 
यदि मंगल या शनि की दशा अंतर्दशा चल रही हो तो परद हनुमान के सामने बैठ कर हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना अच्छा रहेगा।
शारीरिक परेशानी है और गुरु की दशा चल रही हो तो विष्णु सहस्त्रनाम का जप करे तथा चना दाल का दान प्रत्येक वृहस्पतिवार को करे शुभ फल मिलेगा और विष्णु कौड़ी  को अपने पूजा स्थान में रख कर उस पर कुमकुम चढ़ावे | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2018

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2018